गणेशपुरी कॉलोनी में जलभराव से बढ़ी परेशानी, जूते-मोजे उतारकर स्कूल जा रहे बच्चे

चितईपुर थाना क्षेत्र की गणेशपुरी कॉलोनी में जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से बारिश के बाद जलभराव की समस्या बनी हुई है। सड़कों पर गंदा पानी जमा होने से स्थानीय लोगों का घर से निकलना और आवागमन करना मुश्किल हो गया है।



सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ रही है। स्कूल जाने और लौटने के दौरान बच्चों को जमा पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। कई बच्चे जूते-मोजे उतारकर गंदा पानी पार करने को मजबूर हैं। महिलाओं और बुजुर्गों को भी जलभराव के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Advertisement
स्थानीय निवासी डॉ. अवधेश कुमार सिंह ने बताया कि क्षेत्र में जलनिकासी और सीवर की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश के बाद लंबे समय तक पानी जमा रहता है। स्थानीय लोगों के अनुसार क्षेत्रीय पार्षद श्याम भूषण ने समस्या का संज्ञान लेकर जल्द समाधान का आश्वासन दिया था, लेकिन अभी तक स्थायी राहत नहीं मिल सकी है।

Advertisement
लोगों ने नगर निगम और प्रशासन से जलनिकासी व सीवर व्यवस्था की तकनीकी जांच कराकर समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है, ताकि बच्चों सहित स्थानीय लोगों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके।


Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post