पीएम मोदी के जन्मदिन पर संसदीय कार्यालय में सुंदरकांड पाठ, दीर्घायु की कामना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर गुरुवार को काशी स्थित उनके संसदीय कार्यालय में सुंदरकांड पाठ और भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ। धार्मिक अनुष्ठान के दौरान कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर राष्ट्रसेवा की कामना की।

पूर्व राष्ट्रीय मंत्री अजय सिंह मुन्ना ने बताया कि प्रधानमंत्री के सांसद बनने के बाद से यह कार्यालय काशीवासियों की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर काशी सहित देशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

सुंदरकांड पाठ और भजन-कीर्तन से संसदीय कार्यालय का वातावरण भक्तिमय हो गया। उपस्थित लोगों ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की।



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post