तीज पर तैलिक साहू वैश्य सभा ने पेश की सेवा की मिसाल, सैकड़ों जरूरतमंद महिलाओं को साड़ी, पूजन सामग्री व सहयोग राशि वितरित

तीज के पावन पर्व पर तैलिक साहू वैश्य सभा, वाराणसी की ओर से जरूरतमंद महिलाओं के सम्मान और सहयोग के लिए सेवा एवं साड़ी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों जरूरतमंद महिलाओं को साड़ी, तीज पूजन सामग्री तथा सहयोग स्वरूप 50 रुपये की राशि प्रदान की गई।कार्यक्रम की अध्यक्षता सभा के अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने की। उन्होंने कहा कि समाज की सेवा केवल जिम्मेदारी नहीं, बल्कि नैतिक दायित्व है। जरूरतमंदों के साथ खड़े होकर ही सामाजिक एकता और समरसता को मजबूत किया जा सकता है। तीज के अवसर पर महिलाओं के साथ खुशियां साझा करना सभा के लिए गर्व का विषय है।

कार्यक्रम में महिलाओं के सम्मान और सामाजिक सहयोग के साथ समाज की एकता पर भी जोर दिया गया। सभा के पदाधिकारियों ने कहा कि ऐसे आयोजनों से जरूरतमंद परिवारों को संबल मिलने के साथ समाज में सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना भी मजबूत होती है।

इस अवसर पर विनोद कुमार गुप्ता, बाबूलाल गुप्ता, विजय कुमार गुप्ता, सुदर्शन प्रसाद गुप्ता, राजन गुप्ता, मंगला प्रसाद गुप्ता, अनिल साहू, मोतीलाल गुप्ता, शशिकला गुप्ता, बबीता गुप्ता, जय नारायण साहू, कैलाश नाथ साहू, पीसी युवराज, गिरधारी लाल गुप्ता, शत्रुघ्न गुप्ता, बृजेश गुप्ता, सुमित गुप्ता, अनूप गुप्ता, संजीव गुप्ता, रविंद्र गुप्ता (पत्रकार), रविकांत गुप्ता, पूर्व पार्षद शंकर साहू, संजय गुप्ता, महिला अध्यक्ष शशिकला गुप्ता, भारती साहू, अनुराधा गुप्ता सहित समाज के बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान समाज की ओर से आयोजन के कवरेज के लिए पहुंचे पत्रकार साथियों का अंगवस्त्र पहनाकर सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम ने सेवा, सम्मान, अपनत्व और सामाजिक समरसता का संदेश दिया।


Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post