हड़हा सराय स्थित श्री हाटकेश्वर मंदिर में शुक्रवार को श्री हाटकेश्वर मंदिर सुप्रभातम् समिति के तत्वावधान में आयोजित मां दुर्गा पूजनोत्सव के समापन पर अखंड भंडारे का आयोजन किया गया। मंदिर परिसर में दोपहर दो बजे से आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में पहले कुमारी कन्या पूजन एवं ब्राह्मण भोज कराया गया। इसके उपरांत अखंड भंडारा शुरू हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
श्री हाटकेश्वर मंदिर सुप्रभातम् समिति की ओर से प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मां दुर्गा पूजनोत्सव एवं अखंड भंडारे का आयोजन किया गया। धार्मिक अनुष्ठान के दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल रहा और श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के प्रति अपनी आस्था प्रकट की।
आयोजन में पूर्व पार्षद किरन यादव, सत्तन गुप्ता, रजनीकांत मिश्रा, मनोज यादव, मुरली जायसवाल सहित समिति के समस्त सदस्य उपस्थित रहे। समिति की ओर से धार्मिक परंपराओं के निर्वहन के साथ भंडारे के माध्यम से श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।


