दिल्ली में SIR के खिलाफ प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग; मार्च से पहले प्रदर्शनकारी हिरासत में

नई दिल्ली। दिल्ली में शुक्रवार को बंगला साहिब गुरुद्वारे के पास विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के खिलाफ सैकड़ों लोगों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पोस्टर लेकर पहुंचे और उनके इस्तीफे की मांग की। प्रदर्शन का आयोजन ‘पीपल अगेंस्ट SIR’ और छात्र संगठन AISA की ओर से किया गया।

प्रदर्शनकारियों ने बंगला साहिब गुरुद्वारे से चुनाव आयोग के कार्यालय तक मार्च निकालने का आह्वान किया था। हालांकि, पुलिस ने रास्ते में ही प्रदर्शनकारियों को रोककर हिरासत में ले लिया। प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने यातायात परामर्श जारी किया। इसमें बंगला साहिब और जंतर-मंतर के आसपास लोगों की भारी भीड़ जुटने की संभावना जताते हुए यातायात प्रभावित होने और जाम लगने की आशंका व्यक्त की गई।

प्रदर्शन के दौरान CPI नेता एनी राजा ने कहा, “हम लोकतंत्र को नष्ट करने के लिए केंद्र के धोखाधड़ी भरे तरीकों से देश की रक्षा करने आए हैं।” प्रदर्शनकारियों ने SIR की प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग उठाई।


Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post