वाराणसी के 4 रेलवे स्टेशनों पर पहुंचे महाप्रबंधक, सुरक्षा और सफाई व्यवस्था का लिया जायजा

पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक उदय बोरवणकर ने बनारस, राजातालाब, हरदत्तपुर और वाराणसी सिटी स्टेशनों पर पहुंचकर रेलवे की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से स्टेशन परिसर में चल रहे कार्यों की जानकारी ली और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया। बनारस स्टेशन पर प्लेटफॉर्म नंबर 8 और दूसरे प्रवेश द्वार की व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए, जबकि राजातालाब स्टेशन पर यात्री सुविधाओं को और उपयोगी बनाने को कहा।

निरीक्षण के दौरान हरदत्तपुर स्टेशन पर ट्रेन संचालन से जुड़े सुरक्षा उपकरणों और पैनल रूम की जांच की गई। महाप्रबंधक ने कर्मचारियों को रेलवे के सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए जिम्मेदारी से काम करने की बात कही। वाराणसी सिटी स्टेशन पर उन्होंने निर्माणाधीन फुट ओवरब्रिज की प्रगति देखी और अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता से समझौता किए बिना इसे तय समय में पूरा किया जाए।





Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post