सिंदूर खेला के साथ मां दुर्गा को दी गई विदाई, देवनाथपुरा में महिलाओं ने निभाई परंपरा

देवनाथपुरा स्थित गोल्डेन स्पोर्टिंग क्लब में शुक्रवार को बाग समाज की महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ मां दुर्गा की विदाई की। इस दौरान महिलाओं ने विधि-विधान से मां दुर्गा को सिंदूर अर्पित किया और इसके बाद पारंपरिक सिंदूर खेला की रस्म निभाई। महिलाओं ने एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर मां दुर्गा के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की और परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं मंगलमय जीवन की कामना की।

सिंदूर खेला के दौरान महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। पारंपरिक रीति-रिवाजों और भक्तिमय माहौल के बीच महिलाओं ने मां दुर्गा को भावपूर्ण विदाई दी। इस रस्म के माध्यम से महिलाओं ने मां दुर्गा से अगले वर्ष फिर आगमन की प्रार्थना की। पूरा वातावरण मां दुर्गा के जयकारों और भक्ति भाव से सराबोर रहा।




Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post