मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ अधिवक्ताओं ने निकाली प्रतीकात्मक शवयात्रा, इस्तीफे की मांग

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ शुक्रवार को अधिवक्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। कचहरी से डॉ. राहुल राज अधिवक्ता के नेतृत्व में प्रतीकात्मक शवयात्रा निकालकर अधिवक्ता समाज ने अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शनकारियों ने तीन प्रमुख मांगें उठाईं, जिनमें मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा, एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) को रद्द करने और बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग शामिल रही।

प्रदर्शन के दौरान डॉ. राहुल राज ने मुख्य चुनाव आयुक्त की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि ज्ञानेश कुमार को देश की जनता के सामने आकर अपनी बात रखनी चाहिए और चुनाव प्रक्रिया को लेकर उठाए जा रहे सवालों का जवाब देना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि वोट चोरी के मुद्दे पर मुख्य चुनाव आयुक्त चुप्पी साधे हुए हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि यदि वह सामने आकर स्थिति स्पष्ट नहीं करते हैं, तो जनता उन्हें मृत समान समझेगी।

अधिवक्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर विरोध जताते हुए चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग की। प्रदर्शन में विकास चौहान, हर्ष सोनकर, रामलखन साहनी, सचिन कुमार, पंकज कन्नौजिया, करन गुप्ता, अखिलेश कन्नौजिया, ऋषभ चतुर्वेदी, सोनू अहमद, राहुल कन्नौजिया, राजेश यादव, सूर्य कनौजिया, दानिश अंसारी, राजन मिश्रा और मुकेश गिरी सहित अन्य अधिवक्ता शामिल रहे।



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post