श्रीराम के जयघोष के बीच हुआ रावण दहन, धर्म की विजय का साक्षी बना मलदहिया चौराहा

विजयादशमी के अवसर पर मंगलवार को मलदहिया चौराहे पर समाज सेवा संघ की ओर से 45 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया। भगवान श्रीराम और रावण के बीच युद्ध के बाद श्रीराम ने धनुष-बाण चलाकर रावण का वध किया। इस दौरान जय श्रीराम के उद्घोष से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

रावण दहन से पहले श्रीराम धर्मशाला से भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और माता सीता की भव्य यात्रा निकाली गई, जो मलदहिया चौराहे पर पहुंची। इसके बाद राम-रावण संवाद का मंचन हुआ और आतिशबाजी के बीच शाम छह बजे रावण के पुतले का दहन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंत्री रविंद्र जायसवाल रहे।

समाज सेवा संघ की ओर से आयोजित रामलीला की परंपरा वर्षों से जारी है। रावण का 45 फीट ऊंचा पुतला शमशाद खान ने तैयार किया था, जिसे बनाने में करीब दो महीने का समय लगा। विजयादशमी का यह आयोजन अधर्म पर धर्म और बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देता है।



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post