काशी में 28 नवंबर से 12 दिसंबर तक पांचवें काशी तमिल संगमम का आयोजन होगा। इस कार्यक्रम के लिए बीएचयू में तैयारियां चल रही हैं। आयोजन में तमिलनाडु से आने वाले लोगों को काशी के धार्मिक स्थलों, स्थानीय संस्कृति और शिक्षा से जुड़ी परंपराओं को जानने का अवसर मिलेगा। इस पहल के जरिए दोनों क्षेत्रों की विरासत और परंपराओं को एक मंच पर लाने की कोशिश की जाएगी।
कार्यक्रम में मेहमानों और प्रतिभागियों की मेजबानी के लिए अलग-अलग संस्थानों को जिम्मेदारी दी गई है। दक्षिण भारत से आने वाले अतिथियों का स्वागत बीएचयू करेगा, जबकि उत्तर भारत के प्रतिभागियों की मेजबानी आईआईटी मद्रास को सौंपी गई है। आयोजन में विद्यार्थियों और शिक्षकों के साथ कलाकारों, शिल्पकारों, किसानों तथा व्यापार से जुड़े लोगों की भागीदारी भी प्रस्तावित है।
Tags
Trending


