श्री हनुमान ध्वजा प्रभात फेरी समिति के तत्वावधान में आयोजित 15 दिवसीय यात्रा की अंतिम कड़ी मे बृहस्पतिवार को हनुमान जन्म उत्सव पर भव्य हनुमत ध्वजा प्रभात फेरी निकाली गई। कार्यक्रम में गंगा की तर्ज पर भक्तों ने संकट मोचन की आरती उतारी मथुरा के गौ भक्त शास्त्री जी संस्था के अध्यक्ष कौशल शर्मा कांग्रेस के प्रदेश प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय अरविंद जैन मनीष गिनोडिया ने संकट मोचन प्रभु का पूजन अर्चन कर भक्तों को ध्वजा दे कर यात्रा का शुभारंभ किया। यात्रा में संकट मोचन रूपी रथ की भव्य झांकी के साथ भक्तों के कंधे पर पालकी में गणेश जी, हनुमान जी व शंकर जी की भव्य झांकी चल रही थी। यात्रा का मुख्य आकर्षण 21 फुट ऊंचा पताका भी रहा जिसपर हनुमान जी का स्वरूप बना था। प्रभातफेरी में 1100 केसरिया ध्वज समेत 21 डमरू वादक संग बग्घी पर रामदरबार, शिव ताण्डव व माँ गंगा की झांकी मनोहारी रही। 21 लड़के-लड़कियों का डांडियां नृत्य व महिलाऐं सजी थाली लिए चल रही थी और साथ में राजेश डोगरा की टीम इन सब के आगे हाथ में ध्वजा लिए रोलर स्केट करते हुए चल रही थी। भक्तों ने 1100 केशरिया ध्वजा लहराई।
प्रभात फेरी धर्म संघ से निकल रविंद्र पुरी दुर्गाकुंड, त्रिदेव मंदिर पहुंची जहां प्रभु की महाआरती की गयी। इसके बाद यात्रा संकटमोचन दरबार पहुंची जहां संकट मोचन हनुमान जी के चरणो में ध्वज अर्पित किया गया। इस दौरान सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ पढ़ा गया राम दरबार की बैठकी हुई मंदिर के महंत विशंभर नाथ मिश्रा ने प्रभु की आरती उतारी। 21 कुंतल प्रसाद प्रभु को चढ़ाया गया। कार्यक्रम में अध्यक्ष कौशल शर्मा, विश्वनाथ पोद्दार, सुरेश तुलस्यान लोकेश अग्रवाल, महेश चौधरी, कृष्ण कुमार काबरा, केशव जालान अरविंद तुलसियान श्रीनारायण खेमका आदि लोग उपस्थित रहे।
Tags
Trending
