थाना शिवपुर क्षेत्र अंतर्गत बालजीपुरम कालोनी मे एक बुजुर्ग व्यक्ति का 75,000/- रू० से भरा बैग लूटने की घटना का सफल अनावरण हुआ।
पुलिस आयुक्त वाराणसी के चोरी/लूट की घटनाओं के सफल अनावरण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन में अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त कैन्ट के नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर थाना शिवपुर पुलिस टीम द्वारा लूट का 50,000/- रु नगद व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल के साथ अभियुक्त राम जनम को हरिहरपुर रिंग रोड के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना शिवपुर पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
Tags
Trending
