उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने एकदिवसीय दौरे के दौरान बाबा काशी विश्वनाथ का दर्शन पूजन किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार की शाम काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे । गर्भ गृह में उन्होंने पहुंचकर बाबा विश्वनाथ का षोडशोपचार पूजन किया और प्रदेश वासियों के कल्याण की कामना की।
उनके साथ केंद्रीय खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अनुराग ठाकुर और मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र भी मौजूद रहे । इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से व्यापक प्रबंध रहे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के घेरे में उन्होंने दर्शन पूजन किया।
Tags
Trending
