हड़हा स्थित श्री हाटकेश्वर महादेव का भव्य 13 वां वार्षिकोत्सव एवं नवदुर्गा माता का अन्नकूट 56 भोग का श्रृंगार किया गया इस अवसर पर पूरे मन्दिर प्रांगण को आकर्षक ढंग से सजा कर हाटकेश्वर महादेव का जल विहार श्रृंगार कर भव्य महाआरती का आयोजन किया गया ।
जिसमें क्षेत्र के महिला पुरुष व व्यापारियो ने जय जय कार के उद्घोष के साथ पूजन अर्चन कर सुख समृद्धि की कामना की देर रात तक पूजन अर्चन चलता रहा डमरू दल भी आकर्षण के केंद्र थे ।मन्दिर के पुजारी रजनी कांत मिश्र व आयोजक मनोज यादव ने प्रति वर्ष होने वाले इस पूजन को विस्तार से बताया।
Tags
Trending
