उड़ीसा में हुए भीषण रेल दुर्घटना से लोग मर्माहत है। काशी में जगह जगह मृतकों की आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि सभाएं की गई। इसी कड़ी में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में पिशाच मोचन कुंड पर मृतकों की आत्मा की शांति हेतु शांति पाठ किया और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
प्रदेश प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि जांच मोचन कुंड एक ऐसा स्थान है जहां देश दुनिया से लोग आकर मृत मन की शांति हेतु श्राद्ध कर्म करते हैं इस रेल दुर्घटना में न जाने कितने ही लोगों की मृत्यु हो गई है उनकी आत्मा की शांति हेतु हम कांग्रेस जनों ने शांति पाठ कर रहे है। उन्होंने कहा कि रेल मंत्री को नैतिकता के आधार पर जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देना चाहिए कांग्रेस पार्टी यही मांग करती है।
Tags
Trending
