बालासोर में हुए ट्रेन हादसे के दौरान मृतकों की आत्मा की शांति के लिए मां गंगा की आरती करने वाले अर्चकों द्वारा मां गंगा में दीप दान कर नमन किया गया।मां गंगा की आरती में देश के विभिन्न हिस्सों से आए श्रद्धालुओं व विदेशों से आए पर्यटकों द्वारा गंगा आरती से पूर्व नम आंखों से दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। सभी ने ट्रेन हादसे में घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना की। 1000 दीपो से मोक्ष दायनी के तट पर श्रद्धांजलि लिखकर दीपदान किया गया
श्रद्धालुओं द्वारा कहा गया की इस तरह का भीषण ट्रेन हादसा पिछले दो दशकों में नही हुआ हम सब ये सोच कर ही कांप जा रहे हैं की वहा का मंजर कैसा होगा।इस दौरान दशाश्वमेध घाट पर गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्रा,संस्थापक सदस्य इंदुशेखर शर्मा, कोषाध्यक्ष आशीष तिवारी,सचिव हनुमान यादव समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
