देवगुरु बृहस्पति भगवान की श्रृंगारित झांकी का काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने किया दर्शन

श्रावण मास में परंपरा अनुसार श्री देव गुरु बृहस्पति भगवान का सावन के चौथे गुरुवार को जल विहार श्रृंगार किया गया। जिसमें बाबा की दिव्य झांकी का आयोजन किया गया। इस मौके पर देवगुरु बृहस्पति भगवान का पंचामृत स्नान 11 ब्रह्मणों द्वारा वैदिक मंत्रो द्वारा किया गया।स्वर्ण मुखौटा व छत्र चांदी के अष्टधातु के साथ बाबा को पालना पर विराजमान किया गया। 

मुख्य द्वार को अशोक की पत्ती, कामिनी पत्ती एवं रंग बिरंगे विद्युत झालर से पूरे प्रांगण को सजाया गया। प्रातःकाल 4 बजे मंगला आरती अजय गिरी द्वारा किया गया। सन्तोष गिरी द्वारा भोर आरती रूद्राभिषेक के साथ सम्पन्न किया गया जिसमें गिरी परिवार द्वारा भोग प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बाबा का दर्शन पूजन करते हुए उनका जलाभिषेक किया और विभिन्न प्रकार का भोग अर्पित कर जीवन मंगल की कामना की।

Post a Comment

Previous Post Next Post