नई सुबह एक उम्मीद संस्था द्वारा निराश्रित महिलाओं को बांधा गया रक्षासूत्र

सराय सुरजन वार्ड में स्थित शंभो माता मंदिर में "नई सुबह एक उम्मीद" सामाजिक संस्था के द्वारा गठित आगाज महिला संगठन की टीम ने निराश्रित महिलाओं को रक्षा सूत्र बांधकर उनकी रक्षा का संकल्प लेने तथा उन्हें जागरूक करने के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन ममता ने किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि अधिवक्ता निशा उपाध्याय रही। उन्होंने उपस्थित महिलाओं को संविधान द्वारा दिए गए हक व अधिकारों के महत्वपूर्ण विषयों से जागरुक किया। कार्यक्रम के दौरान गाने गए तथा सावन के गीतों पर नृत्य भी किया। 


कार्यक्रम के अंत में अधिवक्ता निशा उपाध्याय को पौधा देकर सम्मानित किया गया। संस्था की वॉलिंटियर कुसुम लता सिंह तथा किरण देवी ने उपस्थित सभी महिलाओं को संकल्प दिलवाने के बाद मिठाइयों का वितरण किया। कार्यक्रम के दौरान बसंती देवी, सुनीता देवी, हीरामणि देवी, सुषमा देवी, उर्मिला देवी इत्यादि महिलाएं उपस्थित रही। इस कार्यक्रम में समाज सेवक विजय कुमार, मोहम्मद अनीस, करम भारती, रवि कुमार आदिल अली, राजू राय ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post