पूर्वांचल महिला व्यापार मंडल के तत्वाधान में पिपलानी कटरा स्थित सरोजा पैलेस में तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डॉ० शालिनी टंडन, शालिनी यादव एवं महिला थाना एस ओ सुमित्रा देवी रहीं। इस दौरान उपस्थित अतिथियों का स्वागत उनका माल्यार्पण कर व उन्हें अंग वस्त्र प्रदान कर किया गया ।
कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताएं जैसे रैंप वॉक, मेंहदी प्रतियोगिता, डांस प्रतियोगिता और सोलह श्रृंगार आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। विजेताओं को विभिन्न आकर्षक पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन नेहा देसाई द्वारा किया गया। इस दौरान महिलाओं ने खूब मौज मस्ती की और तीज पर्व की एक दूसरे को बधाई दी। साथ ही तीज के पारंपरिक उत्सव के विषय मे महिलाओ ने अपने विचार रखे।
कार्यक्रम की रूपरेखा अध्यक्ष सविता सिंह द्वारा बेहद खूबसूरती से तैयार की गई। तीज महोत्सव में सविता सिंह के साथ साथ, उपाध्यक्ष राखी चौरसिया, महामंत्री रजनी देसाई, संरक्षिका रूबी खान, बबीता चौरसिया, चंदा गुप्ता सहित काफी संख्या में महिलाएं उपस्थित रही। इस दौरान बतौर विशिष्ठ अतिथि वाराणसी व्यापर मंडल के अध्यक्ष प्रमोद अग्रहरि उपस्थित थे।