कल्याण ज्वेलर्स से ज्वेलरी चोरी करने वाली अंतर्जनपदीय गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया, साथ ही दो महिलाओ को गिरफ्तार किया। सिगरा पुलिस ने ज्वेलरी शोरूम से चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान पुलिस ने दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। एक पुरुष साथी की तलाश जारी है।
पुलिस ने महिलाओं के पास से ₹25000 बरामद किए हैं। पुलिस महिलाओं को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई में जुट गई। गिरफ्तार महिलाओं का इतिहास खंगाला गया तो पुष्पा यादव पर आठ मुकदमे तथा माया चंदन पर तीन मुकदमे सामने आए हैं जबकि और मुकदमों की जांच चल रही है।