हरिद्वार : श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा काशी मंडल 14 मढी के महेंद्र गिरी महाराज बनाए गए श्री महंत

श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा के सभापति एवं अन्तर्राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम गिरि जी महाराज ने श्री महामाया देवी प्राचीन जूना अखाड़ा हरिद्वार मे काशी मंडल के महंत पद पर महेन्द्र गिरी महाराज को मनोनीत किया।

प्रेम गिरि महाराज ने बताया कि महेंद्र गिरी के सेवा भाव उनके चरित्र उनके स्वभाव को देखते हुए के निर्णय लिया गया है और उनको काशी मंडल के श्री महंत पद पर नियुक्त किया गया है। उनका कार्य होगा मठ मंदिरों का सुधार करना जहां रहते हैं उस जगह का विकास करना धार्मिक आयोजन में धर्म की बात करना। वही महेंद्र गिरी महाराज ने कहा कि हमें अपने गुरुओं की कृपा से यह पद दिया गया है जिसमें हमें यह दायित्व दिया गया है कि धर्म के क्षेत्र में कार्य करें अधर्म का विरोध करें।

Post a Comment

Previous Post Next Post