कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा उपचुनाव में वायनाड लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल किया। उनके ऐतिहासिक जीत की कामना करते हुए जिला/महानगर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वाधान में काशी के प्रमुख मंदिरों में से एक बाबा महामृत्युंज महादेव का रुद्राभिषेक विधि–विधान पूर्वक किया गया।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि हमलोगो की नेता, कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को वायनाड लोकसभा उपचुनाव का प्रत्याशी बनाया गया है।आज वह वायनाड लोकसभा क्षेत्र से नामांकन कर रही है इस चुनाव में वह ऐतिहासिक जीत दर्ज कराए इन्हीं कामना के लिए हम कांग्रेसजन महामृत्युंजय महादेव मंदिर में रुद्राभिषेक कर महादेव जी से ऐतिहासिक जीत के लिए प्रार्थना किया। रुद्राभिषेक कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल ,महानगर अध्यक्ष, डॉ राजेश ,राधेश्याम पाण्डेय, समेत दर्जनों लोग उपस्थित रहे।