विनय कुमार सिंह को सदस्य भारत सरकार उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के सदस्य नामित किये जाने के उपरान्त प्रथम जनपद आगमन पर लोगों ने माल्यार्पण पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत और अभिनंदन किया। विनय कुमार सिंह मीडिया से रूबरू हुए और उन्होंने कहा सरकार द्वारा उन पर विश्वास कर इस पद को दिया गया है जिस पर उन्होंने खरा उतरने की बात कहीं।
विनय कुमार सिंह ने कहा कि आज किसान अपनी फसल को लेकर परेशान है और बिचउलिया बीच में किसानों का सारा धन अपने पास रखते थे। अब हमारे आने के बाद ऐसा नहीं होगा किसानों का माल सीधे सरकार या गोदाम में जाएगा। जहां पर किसानों को फसल का धन मिल पाएगा। उन्होंने कहा कि खाद की किल्लत को भी दूर करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि किसानों के लिए जो भी संभव हो पाएगा वह सारा कार्य करने के लिए तत्पर रहेंगे।
Tags
Trending