बरेका में राजभाषा हिंदी पर कार्यशाला का आयोजित, राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार पर दिया गया विशेष बल

बनारस रेल इंजन कारखाना में महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह के दिशा-निर्देश एवं राजभाषा विभाग के तत्वावधान में एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला प्राविधिक प्रशिक्षण केंद्र में संपन्न हुई, जिसमें राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार तथा उसके समुचित उपयोग पर विशेष बल दिया गया।कार्यशाला में कनिष्ठ अनुवादक आलोक कुमार पाण्डेय ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राजभाषा हिंदी के प्रयोग में आने वाली व्यवहारिक चुनौतियों तथा उनके समाधान के उपायों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा राजभाषा हिंदी के उन्नयन हेतु की जा रही विभिन्न पहलों, प्रतियोगिताओं एवं पुरस्कार योजनाओं की जानकारी भी प्रतिभागियों से साझा की।

इस अवसर पर बरेका के विभिन्न विभागों से संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारीगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने राजभाषा हिंदी के संवर्धन के लिए व्यक्तिगत तथा संस्थागत स्तर पर प्रयास करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। बरेका प्रशासन द्वारा इस प्रकार की कार्यशालाओं को नियमित रूप से आयोजित कर राजभाषा हिंदी के उपयोग को प्रोत्साहित करने की दिशा में सार्थक पहल की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post