देवरिया में स्कूल प्रबंधक की गला काटकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंप

यूपी के देवरिया में स्कूल प्रबंधक की गला काटकर हत्या कर दी गई। प्रबंधक शुक्रवार रात स्कूल के बरामदे में सो रहे थे, तभी हमलावर ने कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर उनकी गर्दन धड़ से अलग कर दी। वारदात के बाद आरोपी कुल्हाड़ी को स्कूल से 100 मीटर दूर झाड़ियों में फेंककर फरार हो गया।शनिवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले ग्रामीणों ने स्कूल के बरामदे में खून से लथपथ शव देखा।

उन्होंने इसकी सूचना घरवालों और पुलिस को दी। इसके बाद रुद्रपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि हत्या रंजिश के चलते की गई है।घटना जिला मुख्यालय से 18 किलोमीटर दूर रुद्रपुर कोतवाली के फत्तेपुर गांव की है। इसी गांव में एक साल पहले भी 5 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। 

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post