पूर्वांचल की बेटियों का परचम, भारतीय हैंडबॉल टीम में नैना और कोमल का चयन

पूर्वांचल की दो होनहार बेटियों नैना यादव और कोमल राय ने खेल जगत में बड़ा मुकाम हासिल करते हुए पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। राजगीर मिस्त्री की ये दोनों बेटियां अब भारतीय महिला हैंडबॉल टीम का हिस्सा बन गई हैं।नैना और कोमल का चयन 18 से 26 जुलाई तक चीन में होने वाली 11वीं एशियन यूथ विमेन हैंडबॉल चैंपियनशिप के लिए भारतीय दल में हुआ है। 

इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में वे भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।कोमल राय बाएं और नैना यादव दाएं, दोनों ने कठिन परिश्रम और प्रतिभा के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है। उनके चयन से क्षेत्र में खुशी की लहर है और लोग इन बेटियों की उपलब्धि पर गर्व महसूस कर रहे हैं। 

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post