कोलकाता में राष्ट्रीय स्पीड स्केटिंग चैंपियनशिप में बरेका के खिलाड़ियों का जलवा, जीते 6 मेडल

कोलकाता में आयोजित 9वें रैंकिंग ओपन नेशनल स्पीड स्केटिंग चैंपियनशिप में बरेका (बनारस रेल इंजन कारखाना) के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उत्तर प्रदेश टीम की ओर से कुल 6 मेडल (1 गोल्ड, 3 सिल्वर, 2 ब्रॉन्ज) जीते। इस उपलब्धि ने न सिर्फ बरेका बल्कि पूरे प्रदेश को गौरवान्वित किया।अक्षय दीप उपाध्याय ने 1000 मीटर रेस में गोल्ड और 500 मीटर रेस में सिल्वर मेडल जीतकर प्रतियोगिता में दमदार उपस्थिति दर्ज की। इशिका उपाध्याय ने 1000 मीटर रेस में सिल्वर और अर्चना उपाध्याय ने वन लैप रेस में ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। वहीं, कोच फरजम हुसैन ने भी प्रतिभाग करते हुए दो सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल जीतकर खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का कार्य किया।

ध्रुवी त्रिपाठी, निहारा त्रिपाठी, विकास यादव, शिवन्या यादव, अक्षय दीप उपाध्याय, इशिका उपाध्याय और अर्चना उपाध्याय।बरेका के जन संपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए कहा कि "यह सफलता उनके सतत अभ्यास, अनुशासन और श्रेष्ठ मार्गदर्शन की परिणाम है।" उन्होंने कोच सीमा और फरजम हुसैन सहित अभिभावकों को भी विशेष बधाई दी। बरेका सचिव आलोक कुमार सिंह सहित अन्य सदस्यों ने भी खिलाड़ियों की सराहना करते हुए आशा जताई कि आने वाले समय में ये खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। 

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post