सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर वरुणा नदी के शास्त्री घाट पर 51 लीटर दूध से दुग्धाभिषेक कर अखिलेश यादव की दीर्घायु की कामना की गई।
सपा कार्यकर्ताओं ने हनुमान चालीसा का पाठ भी किया और 2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया। दर्जनों कार्यकर्ता वरुणा कॉरिडोर पर मौजूद थे।