गंगा नदी में बढ़ते क्रूज और बाहरी लोगों को मोटर बोट संचालन की अनुमति मिलने से नाराज़ माझी समाज ने आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है।बुधवार को तेलियानाला घाट पर हुई बैठक में माझी समाज ने साफ शब्दों में चेतावनी दी कि अगर प्रशासन ने समय रहते गैरमाझी समाज को दिए गए लाइसेंस रद्द नहीं किए, तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे
बैठक में समाज के नेताओं ने कहा कि उनके पूर्वजों से चली आ रही परंपरागत नाविक व्यवस्था से छेड़छाड़ की जा रही है। उनका आरोप है कि बाहरी लोग गुंडई के बल पर गंगा में नाव चला रहे हैं और प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है।इस विरोध बैठक में बसंत साहनी, दिनेश साहनी, रवि साहनी, महेश साहनी, आशीष साहनी, छेदी साहनी और राजकुमार साहनी समेत कई नाविक समाज के लोग मौजूद रहे।
Tags
Trending