कौशांबी में सर्राफा लूट का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, तीन साथी फरार

 कौशांबी पुलिस ने 17 अगस्त को सर्राफा व्यापारी से हुई लूट की वारदात का खुलासा कर दिया है। सोमवार रात मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के पैंसा रोड पर पुलिस व एसओजी टीम की बदमाशों से मुठभेड़ हुई। इस दौरान गोली लगने से आरोपी हिमांशु यादव (निवासी ताजपुर सगरा, प्रतापगढ़) घायल हो गया और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया।

 उसके तीन साथी मौके से भाग निकले।घटना 17 अगस्त की सुबह हुई थी, जब मंझनपुर क्षेत्र के कोरों गांव के पास बाइक सवार बदमाशों ने सर्राफा व्यापारी दीपक वर्मा को गोली मारकर उनका जेवरों से भरा बैग लूट लिया था। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई थी। मामले की जांच के लिए एसपी राजेश कुमार ने विशेष टीमों का गठन किया था। गिरफ्तार आरोपी ने पूछताछ में अपने फरार साथियों के नाम बताए और स्वीकार किया कि उसके गिरोह ने प्रयागराज के बहरिया क्षेत्र में भी लूट की थी। पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल, पिस्टल, कारतूस और करीब 2.65 किलो चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। पुलिस फरार बदमाशों की तलाश में जुटी है।

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post