यूपी में बारिश से हाहाकार: जौनपुर में हादसा, प्रयागराज में गंगा का बढ़ा जलस्तर

पिछले तीन दिनों से उत्तर प्रदेश में लगातार बारिश हो रही है। लखनऊ और कानपुर में सोमवार सुबह से बारिश जारी रही, जबकि वाराणसी में शाम को तेज बारिश हुई।जौनपुर में सोमवार शाम बड़ा हादसा हुआ। नगर कोतवाली क्षेत्र के मछलीशहर पड़ाव के पास दो बच्चे करंट की चपेट में आकर नाले में गिर गए और बह गए। उन्हें बचाने पहुंचे एक युवक को भी करंट लगा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रशासन ने एक बच्चे का शव बरामद कर लिया है, जबकि दूसरे की तलाश जारी है।प्रयागराज में गंगा-यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। सोमवार को गंगा ने चौथी बार लेटे हनुमान मंदिर की प्रतिमा को स्नान कराया   

aइससे पहले 15, 18 और 29 जुलाई को भी गंगा का पानी गर्भगृह तक पहुंच चुका है। यहां गंगा और यमुना का खतरे का स्तर 84.734 मीटर है।फतेहपुर में भी तेज बारिश हुई। बिंदकी क्षेत्र में सोमवार तड़के एक कच्चा मकान गिर गया, जिसमें दबकर मां, बेटा और बहू की मौत हो गई, जबकि 4 बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।राज्य के 30 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी है। रविवार को सोनभद्र में 24 घंटे में सबसे ज्यादा 130 मिमी बारिश दर्ज की गई। रिहंद बांध का जलस्तर खतरे के करीब 869 फीट पहुंचने पर आधी रात को बांध के पांच गेट खोलकर पानी छोड़ा गया।

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post