प्रयागराज में सिविल लाइंस बस स्टैंड का नया रूप

 प्रयागराज का सिविल लाइंस बस स्टैंड अगले दो साल में पूरी तरह आधुनिक स्वरूप में नजर आएगा। यह 13 मंजिला इमारत एयरपोर्ट जैसी सुविधाओं से लैस होगी। यहां न सिर्फ बस से सफर करने की व्यवस्था होगी बल्कि यात्रियों व आम लोगों के लिए मल्टीप्लेक्स, रेस्टोरेंट, बार, स्पा, जिम और ब्रांडेड शोरूम जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी।लगभग 5.5 एकड़ जमीन पर बनने वाले इस प्रोजेक्ट पर 10 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च होगा।

 इसे पीपीपी (पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप) मॉडल पर ओमेक्स कंपनी की बी-टुगेदर ब्रांड द्वारा तैयार किया जाएगा। कंपनी अधिकारियों के मुताबिक बस स्टेशन में एसी वेटिंग लाउंज, अंडरग्राउंड पार्किंग, इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन, दिव्यांग फ्रेंडली काउंटर, वीआईपी लाउंज और रिटेल शॉप जैसी आधुनिक सुविधाएं होंगी।ओमेक्स कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि 2 साल में बस स्टेशन का मुख्य निर्माण पूरा हो जाएगा, जबकि व्यावसायिक भाग के पूरी तरह शुरू होने में करीब 4 साल लग सकते हैं। काम के दौरान बस संचालन अस्थायी रूप से परेड ग्राउंड या नेहरू पार्क क्षेत्र से किया जाएगा।ह परियोजना प्रयागराज समेत प्रदेश के छह प्रमुख बस अड्डों के आधुनिकीकरण योजना का हिस्सा है और क्षेत्र के आर्थिक व सामाजिक विकास में अहम योगदान देगी।

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post