सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में शुरू हुआ एडमिशन, विदेशी भाषाओं से लेकर योगा व ग्रन्थालय विज्ञान तक के पाठ्यक्रमों में प्रवेश

वाराणसी स्थित सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। विश्वविद्यालय परिसर में भाषा विज्ञान के अंतर्गत विदेशी भाषा डिप्लोमा प्रथम वर्ष रूसी, फ्रेंच, जर्मन, स्पेनिश, तिब्बती, नेपाली, अंग्रेजी एवं संस्कृत तथा संगीत प्रमाण-पत्रीय प्रथम वर्ष में एडमिशन लिए जा रहे हैं। इच्छुक छात्रों को विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.ssvvonline.in पर जाकर “प्रवेश सत्र 2025-2026” विकल्प से ऑनलाइन शुल्क जमा कर आवेदन फॉर्म भरना होगा। रजिस्ट्रेशन शुल्क 200 रुपये निर्धारित किया गया है।इसके अलावा विश्वविद्यालय ने योगा से संबंधित कोर्सेज़ में भी एडमिशन शुरू कर दिए हैं। इनमें योग आचार्य (एमए), योग शास्त्री (बीए) योग तथा पीजी डिप्लोमा इन योग शामिल हैं।

इन पाठ्यक्रमों में 10 सितम्बर तक आवेदन किया जा सकेगा। प्रवेश समिति के अनुसार इन पाठ्यक्रमों की फीस 6000 रुपये प्रति सेमेस्टर तय की गई है। योग-शास्त्री बीए में प्रवेश के लिए इंटरमीडिएट या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। योग-आचार्य एमए व पीजी डिप्लोमा इन योग में प्रवेश के लिए शास्त्री या किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक उत्तीर्ण होना आवश्यक है। प्रवेश लेने वाले छात्रों को एण्टी रैगिंग शपथ-पत्र भरना अनिवार्य किया गया है।इसी क्रम में विश्वविद्यालय के ग्रन्थालय एवं सूचना विज्ञान शास्त्री BLIB ISC पाठ्यक्रम में भी 10 सितम्बर तक एडमिशन होगा। इसके लिए प्रवेश परीक्षा शुल्क 800 रुपये रखा गया है, जिसे ऑनलाइन जमा करना होगा। छात्रावास की सुविधा चाहने वाले विद्यार्थियों को प्रवेश शुल्क के साथ ही 100 रुपये अतिरिक्त शुल्क जमा करना होगा।विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी इच्छुक छात्रों से अपील की है कि निर्धारित तिथियों तक आवेदन प्रक्रिया पूरी करें, ताकि उन्हें प्रवेश का अवसर मिल सके।

Post a Comment

Previous Post Next Post