वाराणसी में मरकज़ी यौमुन्नबी कमेटी की जानिब से हाजियों की तक़रीब-ए-इस्तक़बाल

मरकजी यौमुन्नबी कमेटी वाराणसी की ओर से मुकद्दस फरीज़-ए-हज अदा कर लौटे हुए हुनजाने कराम की गुलपोशी व इस्तक़बालिया प्रोग्राम बाद नमाज़-ए-इशा बड़े ही शान से आयोजित किया गया। इस तक़रीब की सदारत शैख-ए-तरीक़त हाजी मोहम्मद जकीउल्ला असदुल क़ादरी ने की।इस मौके पर मेहमान-ए-ख़ुसूसी के तौर पर मुफ्ती-ए-बनारस हज़रत मौलाना अब्दुल बातिन नोमानी, हाफ़िज़ नसीम अहमद बशीरी, पूर्व विधायक हाजी अब्दुल समद अंसारी और उत्तर प्रदेश हज कमेटी के कोऑर्डिनेटर अरमान अहमद मौजूद रहे।

मरकजी यौमुन्नबी कमेटी के जनरल सेक्रेटरी हाजी महमूद ख़ान ने यौमुन्नबी (बराफ़ात) के तारीखी जुलूस, इनामी मुकाबले, डाइज व सजावट की तैयारियों के बारे में जानकारी दी और कहा कि यह नेक काम कमेटी की जानिब से बरसों से जारी है।प्रोग्राम में अबरार, शकील अहमद सिद्दीकी, हाजी राशिद इक़बाल समेत कई जिम्मेदारान व समाजसेवी भी शरीक हुए।

Post a Comment

Previous Post Next Post