BHU ने शोध गंगा पोर्टल पर 9600 थीसिस अपलोड कर उत्तर भारत में अकादमिक उत्कृष्टता और शोध की नई मिसाल कायम की

देशभर के शोधार्थियों के लिए ऑनलाइन रिसर्च सामग्री उपलब्ध कराने वाले यूजीसी के शोध गंगा पोर्टल पर बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) ने अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। विश्वविद्यालय ने 9600 थीसिस अपलोड कर देश की टॉप 10 यूनिवर्सिटीज़ में स्थान बनाया है।देशभर के 840 उच्च शिक्षण संस्थानों से अब तक लगभग 6.20 लाख थीसिस पोर्टल पर अपलोड की जा चुकी हैं। इसमें दक्षिण भारत की यूनिवर्सिटीज़ का दबदबा तो दिख रहा है, लेकिन उत्तर प्रदेश की प्रमुख यूनिवर्सिटीज़ अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी 10709 थीसिस, छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर 10279 थीसिस और BHU 9600 थीसिस ने भी अपनी खास पहचान बनाई है।BHU द्वारा अपलोड की गई थीसिस विज्ञान, प्रौद्योगिकी, चिकित्सा, कृषि, साहित्य, समाजशास्त्र और दर्शन जैसे विविध विषयों में हैं। 

विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि डिजिटल माध्यम से इन शोधों की उपलब्धता से देशभर के विद्यार्थी और शोधार्थी लाभान्वित हो रहे हैं।विशेषज्ञों का मानना है कि BHU का यह योगदान न केवल विश्वविद्यालय की अकादमिक क्षमता को दर्शाता है, बल्कि पूर्वांचल और उत्तर भारत में शोध और नवाचार के लिए मजबूत आधार भी तैयार करता है। इससे शोध की गुणवत्ता, पारदर्शिता बनी रहती है और नकल की प्रवृत्ति पर भी अंकुश लगता है।उत्तर प्रदेश की अन्य यूनिवर्सिटीज़ में लखनऊ विश्वविद्यालय 8683 थीसिस, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ 3645 थीसिस और बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी 2335 थीसिस ने भी उल्लेखनीय योगदान दिया है।देश की टॉप यूनिवर्सिटीज़ में चेन्नई की अन्ना यूनिवर्सिटी 17028 थीसिस के साथ पहले स्थान पर है, इसके बाद मद्रास विश्वविद्यालय 15396 और कलकत्ता विश्वविद्यालय 14837 हैं। पुणे, मुंबई और आंध्र यूनिवर्सिटीज़ ने भी बड़ी संख्या में थीसिस अपलोड की हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post