भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप मैच खेलने की मंजूरी दे दी है। टूर्नामेंट 9 सितंबर से शुरू होगा, जिसमें भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला जाएगा। सरकार ने स्पष्ट किया है कि मल्टीनेशनल टूर्नामेंट्स में पाकिस्तान से खेलने पर कोई रोक नहीं है, हालांकि दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सीरीज नहीं होगी।खेल मंत्रालय के अधिकारी द्वारा साझा किए गए लेटर में कहा गया है कि भारत अंतरराष्ट्रीय खेल संस्थाओं के नियमों और खिलाड़ियों के हित को ध्यान में रखकर ही निर्णय लेगा।
इसी आधार पर भारतीय टीमें उन मल्टीनेशनल इवेंट्स में हिस्सा लेंगी, जिनमें पाकिस्तान की टीमें भी शामिल होंगी।इस बीच, BCCI ने भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। सूर्यकुमार यादव को कप्तान और शुभमन गिल को उपकप्तान बनाया गया है। भारतीय टीम अब एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ रोमांचक भिड़ंत के लिए तैयार है।
