क्वींस कॉलेज में सजी कला की रंगीन महफ़िल, जनपद स्तरीय कला उत्सव में छात्राओं की चमकी प्रतिभा

क्वींस कॉलेज के सभागार में गुरुवार को जनपद स्तरीय कला उत्सव प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्टाम्प एवं न्यायालय ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने बालिकाओं के लिए बनाए गए नए शौचालय का शिलापट्ट अनावरण कर उद्घाटन किया। कार्यक्रम में जिले के दर्जनों विद्यालयों की छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। छात्राओं ने संगीत, नृत्य और नाट्य के जरिए कला और संस्कृति की विविध छटा बिखेरी। प्रतिभाग करने वाली छात्राओं में से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को सम्मानित कर पुरस्कृत भी किया गया। 

इस मौके पर अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन पीयूष मोर्डिया विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य सुमित कुमार श्रीवास्तव, नेहा सिंह, भोलेंद्र प्रताप सिंह (जिला विद्यालय निरीक्षक) सहित जिले के विभिन्न विद्यालयों की प्रधानाचार्याएँ एवं छात्राएँ मौजूद रहीं। मुख्य अतिथि ने छात्राओं के उत्साह और प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन न केवल कला और संस्कृति को बढ़ावा देते हैं, बल्कि छात्राओं के आत्मविश्वास को भी नई ऊँचाइयों तक पहुँचाते हैं। क्वींस कॉलेज का यह आयोजन जनपद स्तरीय सांस्कृतिक गतिविधियों में एक मील का पत्थर साबित हुआ। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गीत के साथ हुआ।

Post a Comment

Previous Post Next Post