मामूली पार्किंग विवाद में शिक्षक की हत्या, पुलिस ने तीनों हमलावरों को दबोचा

भेलूपुर थाना क्षेत्र के कबीर नगर कॉलोनी स्थित मातृ छाया अपार्टमेंट में गुरुवार रात सनबीम भगवानपुर के शिक्षक डॉ. प्रवीण झा (48 वर्ष) की हत्या कर दी गई। मामूली कार पार्किंग विवाद देखते-ही-देखते खौफनाक रूप ले बैठा।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, डॉ. झा जब अपनी कार पार्क कर रहे थे, तभी वहां मौजूद युवकों ने आपत्ति जताई। कहासुनी के बाद विवाद बढ़ा और आरोपियों ने उन पर बेरहमी से हमला कर दिया। आरोपियों ने शिक्षक को जमीन पर गिराकर सिर पर ईंटों से ताबड़तोड़ प्रहार किया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। 

सूत्रों के मुताबिक, हमलावरों में एक युवक पटना यूनिवर्सिटी के एग्रीकल्चर विभाग के डीन का बेटा बताया जा रहा है। हत्या की खबर मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। भेलूपुर एसीपी गौरव कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और पूरी स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद पुलिस ने शहर में चेकिंग अभियान और दबिश चलाकर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस फिलहाल आरोपियों से पूछताछ कर रही है और वारदात से जुड़े साक्ष्य जुटा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post