पूर्व एमएलसी बृजेश सिंह के छोटे भाई की पत्नी सुमन सिंह का निधन, मणिकर्णिका घाट पर हुआ अंतिम संस्कार

धौरहरा गांव में उस समय गमगीन माहौल हो गया जब पूर्व विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह के छोटे भाई और इंजीनियर जितेंद्र सिंह पप्पू की पत्नी सुमन सिंह (45वर्ष) का निधन हो गया। सुमन सिंह लंबे समय से बीमारी से जूझ रही थीं और दिल्ली में इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर मिलते ही परिवार, रिश्तेदारों और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव धौरहरा पुरा लाया गया, जहां परिजनों, रिश्तेदारों और ग्रामीणों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी। गांव में सुबह से ही लोगों का आना-जाना लगा रहा। 

हर कोई उनके निधन की खबर से व्यथित था और शोक संवेदना व्यक्त कर रहा था। वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान शोकाकुल माहौल में उनके पति जितेंद्र सिंह ने मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार में पूर्व विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह, विधान परिषद सदस्य अन्नपूर्णा सिंह, सैयदराजा विधायक सुशील सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुजीत सिंह सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग व बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।सुमन सिंह के निधन से न केवल परिवार बल्कि पूरे इलाके में गहरा शोक व्याप्त है। लोग उन्हें सरल, मिलनसार और परिवार की आधार स्तंभ के रूप में याद कर रहे हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post