भिंड में अनोखी शिकायत: ध्वजारोहण के बाद लड्डू न मिलने पर ग्रामीण ने CM हेल्पलाइन में दर्ज कराई शिकायत

मध्य प्रदेश के भिंड ज़िले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सभी को चौंका दिया। दरअसल, 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान ग्राम पंचायत भवन में ध्वजारोहण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीण बड़ी संख्या में पहुंचे थे। ध्वजारोहण के बाद परंपरा के अनुसार मिठाई बाँटी जानी थी।इसी बीच एक ग्रामीण को जब मिठाई, विशेषकर लड्डू, नहीं मिला तो वह नाराज़ हो गया।

गुस्से में उस ग्रामीण ने सीधे सीएम हेल्पलाइन 181 पर कॉल कर शिकायत दर्ज करा दी। शिकायत में साफ लिखा गया कि पंचायत भवन में ध्वजारोहण तो हुआ, लेकिन मुझे खाने के लिए लड्डू नहीं दिया गया।यह मामला सामने आने के बाद पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया। कुछ लोग इस शिकायत को हास्यास्पद बता रहे हैं, तो वहीं कुछ का कहना है कि यदि व्यवस्था बनाई गई थी, तो हर व्यक्ति तक बराबर से पहुँचनी चाहिए थी।पंचायत और प्रशासन के अधिकारियों के पास अब यह शिकायत पहुँच चुकी है और इसे गंभीरता से लिया जा रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post