विद्युत उपकेंद्र काशीपुर पर परिचालक से मारपीट, कर्मचारियों में दहशत

वाराणसी के बरईपुर स्थित 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र काशीपुर पर  देर रात अराजक तत्वों ने हमला कर दिया। उपकेंद्र पर ड्यूटी कर रहे परिचालक (एस.एस.ओ.) सूरज कुमार के साथ गाली-गलौज करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। आरोपियों ने उपकेंद्र पर रखे विभागीय अभिलेख फाड़ दिए और उपकरणों को क्षतिग्रस्त करने का भी प्रयास किया। इस घटना से बिजली विभाग के कर्मचारियों में भारी आक्रोश और भय का माहौल है।

घटना के विरोध में पूर्वांचल बिजली संविदा कर्मी संगठन के पूर्वांचल अध्यक्ष संजय कुमार सिंह और उपाध्यक्ष संदीप कुमार के नेतृत्व में शुक्रवार (22 अगस्त 2025) दोपहर 1 बजे अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड द्वितीय बरईपुर का घेराव किया गया। संगठन ने दोषियों के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज कराने और कड़ी कार्रवाई की मांग की।कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही हमलावरों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post