भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह बड़े विवाद में फंस गए हैं। वाराणसी की मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सेकेंड की अदालत ने पवन सिंह समेत चार लोगों पर मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है।होटल व्यवसायी विशाल सिंह ने अदालत में अर्जी दाखिल कर आरोप लगाया कि पवन सिंह, प्रेमशंकर राय और उनकी पत्नी सीमा राय ने मिलकर करीब डेढ़ करोड़ रुपये की ठगी की है। निवेश की रकम मांगने पर उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई।
व्यवसायी का कहना है कि 2017 में फिल्म निर्माता बनाकर उन्हें झांसे में लिया गया और भोजपुरी फिल्म ‘बॉस’ में निवेश कराया गया। उन्होंने करीब 1.25 करोड़ रुपये का निवेश किया, लेकिन फिल्म बिकने और मुनाफा होने के बाद भी उन्हें हिस्सा नहीं दिया गया।पुलिस द्वारा कार्रवाई न किए जाने पर उन्होंने अदालत का दरवाजा खटखटाया, जहां न्यायालय ने तथ्यों को गंभीर मानते हुए विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करने का आदेश कैंट थाना पुलिस को दिया।
