पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी के "ऑपरेशन चक्रव्यूह" के तहत चोलापुर थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की। मुखबिर की सूचना पर गड़सरा से धरसौना जाने वाले मार्ग पर छापेमारी कर पुलिस ने 56.40 ग्राम अवैध स्मैक (लगभग 70 पुड़िया), 16,27,540 रुपये नगद, तौलने की इलेक्ट्रॉनिक मशीन, एक कटोरी और घटना में प्रयुक्त ऑटो (UP65MT 2579) समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।गिरफ्तार आरोपियों में भोला यादव उर्फ राकेश यादव (36 वर्ष), इन्द्रजीत सिंह (64 वर्ष) और एक महिला आरोपी (41 वर्ष) शामिल है।
पुलिस के अनुसार, भोला यादव का आपराधिक इतिहास काफी लंबा है और उस पर चोरी, लूट, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं।गिरफ्तारी पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण और एसीपी सारनाथ के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई करने वाली टीम में थाना चोलापुर प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र प्रसाद सहित 12 पुलिसकर्मी शामिल रहे।बरामदगी और गिरफ्तारियों के आधार पर थाना चोलापुर में मुकदमा संख्या 0342/2025 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
