अहमदाबाद में चल रही कॉमनवेल्थ वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में भारत के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। महिलाओं के 53 किग्रा युवा वर्ग में 17 साल की कोयल बार ने 192 किलो (85 किग्रा स्नैच + 107 किग्रा क्लीन एंड जर्क) वजन उठाकर नया वर्ल्ड यूथ रिकॉर्ड बनाया और गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इस प्रदर्शन से उन्होंने यूथ और जूनियर दोनों वर्गों में खिताब जीते।सीनियर वर्ग में भारत को तीन सिल्वर मेडल मिले।महिला 58 किग्रा वर्ग: बिंदिया रानी देवी ने कुल 206 किग्रा (91+115) वजन उठाकर सिल्वर जीता। गोल्ड ऑस्ट्रेलिया की कियाना इलियट ने 212 किग्रा के साथ जीता।मेंस 65 किग्रा वर्ग: मुथुपांडी राजा मात्र 1 किलो के अंतर से गोल्ड चूक गए।
उन्होंने 296 किग्रा (128+168) उठाकर सिल्वर जीता। मलेशिया के मोहम्मद अज्निल बिन बिदिन ने 297 किग्रा के साथ गोल्ड और पापुआ न्यू गिनी के मोरिया बारू ने 292 किग्रा के साथ ब्रॉन्ज जीता।महिला 53 किग्रा सीनियर वर्ग: नाइजीरिया की ओमोलोला ओनोमे डिडिह ने 197 किग्रा के साथ गोल्ड जीता, जबकि भारत की स्नेहा सोरेन ने 185 किग्रा (81+104) वजन उठाकर सिल्वर हासिल किया।कोयल बार का प्रदर्शन खास रहा क्योंकि उन्होंने सीनियर वर्ग की सिल्वर विजेता स्नेहा सोरेन से भी अधिक वजन उठाया और इतिहास रच दिया।
