जम्मू-कश्मीर में लैंडस्लाइड और बादल फटने से बड़ा हादसा, 7 की मौत, कई घायल

जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही बारिश ने तबाही मचा दी है। मंगलवार को वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर अर्धकुमारी के पास इंद्रप्रस्थ भोजनालय के पास पहाड़ खिसकने से 7 श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 14 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को कटरा के कम्युनिटी हेल्थ सेंटर में भर्ती कराया गया है। खराब मौसम के चलते वैष्णो देवी यात्रा को रोक दिया गया था, लेकिन दर्शन करके लौट रहे श्रद्धालु इस हादसे की चपेट में आ गए।इसी बीच, जम्मू में तवी नदी के पास सड़क धंस गई, जिससे कई गाड़ियां नीचे गिर गईं। पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंच गए हैं, लेकिन अभी तक नुकसान का पूरा आंकड़ा सामने नहीं आया है।डोडा जिले में भी बादल फटने से हालात बिगड़ गए हैं। 

अचानक आई बाढ़ में 10 से 15 घर बह गए और पिछले 24 घंटे में 4 लोगों की मौत हो चुकी है।लगातार तीसरे दिन हो रही रुक-रुककर बारिश की वजह से जम्मू-श्रीनगर और बटोटे-किश्तवाड़ समेत कई नेशनल हाईवे बंद कर दिए गए हैं। बुधवार को सभी स्कूल, कॉलेज और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। जम्मू एयरपोर्ट भी अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है और नेटवर्क ठप होने से फोन कॉल करना मुश्किल हो गया है।हिमाचल प्रदेश में भी हालात गंभीर हैं। कुल्लू और मनाली में ब्यास नदी व नालों में जलस्तर बढ़ने से 20 से ज्यादा घर, दुकानें और रेस्टोरेंट बह गए। नदी किनारे बने करीब 30 और मकानों पर खतरा मंडरा रहा है। कुल्लू-मनाली रोड का एक हिस्सा बह जाने से मनाली का कुल्लू से संपर्क टूट गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post