डेजी शाह का खुलासा: जयपुर और डोंबिवली में छेड़खानी का सामना, गुस्से में लोगों को मारे थे थप्पड़

बॉलीवुड एक्ट्रेस डेजी शाह ने हाल ही में अपने साथ हुई कुछ अप्रिय घटनाओं के बारे में बताया। हाउटरफ्लाई को दिए इंटरव्यू में उन्होंने खुलासा किया कि उन्हें डोंबिवली और जयपुर, दोनों जगहों पर छेड़खानी का सामना करना पड़ा था।डेजी ने बताया कि डोंबिवली में बचपन के दौरान एक बार सड़क पर चलते समय एक शख्स ने उन्हें गलत तरीके से छुआ और भीड़ का फायदा उठाकर वहां से निकल गया।उन्होंने जयपुर में हुई एक और घटना का जिक्र करते हुए कहा कि फिल्म की शूटिंग के दौरान हवेली में गाने का सीन पूरा करने के बाद जब वह बाहर निकल रही थीं, तभी भीड़ में किसी ने उनकी पीठ पर हाथ लगाया। इस हरकत से गुस्साई डेजी ने पीछे मुड़कर कई लोगों को थप्पड़ मार दिए।

डेजी के अनुसार, इसके बाद एक स्थानीय व्यक्ति ने उन्हें धमकी दी, जिस पर उन्होंने जवाब दिया, “हां, दिखाओ।” एक्ट्रेस ने कहा कि उन्होंने उस शख्स को इसलिए पीटा क्योंकि वह भीड़ में छिपकर गलत हरकत कर रहा था। डेजी का कहना था कि अगर किसी में हिम्मत है तो सामने आकर बात करे, न कि कायरों की तरह भीड़ का सहारा ले।करियर की बात करें तो डेजी आखिरी बार 2023 में फिल्म मिस्ट्री ऑफ द टैटू और 2024 में वेब सीरीज रेड रूम में नजर आईं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डांसर और मॉडल के तौर पर की थी और कोरियोग्राफर गणेश आचार्य की असिस्टेंट भी रह चुकी हैं। 2011 में उन्होंने कन्नड़ फिल्म भद्रा और सलमान खान की फिल्म बॉडीगार्ड से बॉलीवुड में कदम रखा। बाद में वे जय हो, हेट स्टोरी 3, आक्रमण, रमरतन और रेस 3 जैसी फिल्मों में नजर आईं।

Post a Comment

Previous Post Next Post