चेतगंज स्थित ऐतिहासिक एवं प्राचीन सत्ती माता मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए विशेष सुविधा की शुरुआत हुई। मंदिर में आने वाले दर्शनार्थियों को गर्मी के मौसम में शुद्ध और ठंडा जल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से वाटर कूलर की व्यवस्था की गई, जिसका शुभारंभ शहर दक्षिणी के विधायक नीलकंठ तिवारी ने किया।कार्यक्रम के दौरान काशी मंडल पंचदशनाम जूना अखाड़ा के महंत महेन्द्र गिरी जी महाराज ने विधायक के इस प्रयास को सराहनीय बताया और कहा कि यह सुविधा श्रद्धालुओं की सेवा भावनाओं को और प्रगाढ़ करेगी।
मंडल अध्यक्ष राजीव सिंह डब्बू, क्षेत्रीय पार्षद श्रवण साहू, नागरिक सुरक्षा संगठन के चीफ वार्डन विनोद कुमार गुप्ता, गोपाल जी गुप्ता, सारिका गुप्ता, पार्षद मनीष गुप्ता और संजय केशरी समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।श्रद्धालुओं ने भी विधायक नीलकंठ तिवारी के इस पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि मंदिर परिसर में यह सुविधा लंबे समय से आवश्यक थी, जिससे अब दर्शन के दौरान लोगों को ठंडा व शुद्ध पानी आसानी से उपलब्ध होगा। आयोजकों ने बताया कि आने वाले समय में मंदिर परिसर में और भी जनसुविधाओं का विस्तार किया जाएगा।
