जमीयत उलमा ए बनारस का नया टर्म, हाजी अबुल हाशिम बने जिलाध्यक्ष,सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन"

जमीयत उलमा-ए-हिंद, मौलाना महमूद मदनी की ज़िला इकाई जमीयत उलमा-ए बनारस के नए टर्म का चुनाव जामिया इस्लामिया, रेवड़ी तालाब में संपन्न हुआ। इस चुनाव की देखरेख हाफ़िज़ ओबैदुल्लाह साहब, महासचिव जमीयत उलमा उत्तर प्रदेश पूर्वी ज़ोन ने की।कार्यक्रम की शुरुआत कुरान की तिलावत से हुई, जिसे हाफ़िज़ अफ्फान ने पेश किया। उसके बाद हाफ़िज़ सुहैब ने तराना-ए-जमीयत प्रस्तुत किया। मौलाना मुहम्मद क़ासिम साहब ने जमीयत के इतिहास और उसकी मौजूदा सेवाओं पर प्रकाश डाला।इस बार ज़िले में पाँच क्षेत्रीय यूनिटों का गठन किया गया। इन यूनिटों की कार्यकारिणी ने मिलकर ज़िला कार्यसमिति बनाई और सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चुनाव किया।

इस क्रम में ज़िलाअध्यक्ष चुने गए हाजी अबुल हाशिम साहब, ज़िला महासचिव बने मौलाना अहमद शकील साहब और कोषाध्यक्ष चुने गए हाजी मुहम्मद फुज़ैल साहब।इसके अलावा दो उपाध्यक्षों के रूप में मौलाना मुहम्मद क़ासिम साहब और हाजी मंज़ूर अहमद साहब का चयन हुआ। वहीं उपसचिव पद के लिए मुफ्ती महमूद आलम साहब, मुफ्ती अबू स्वालेह साहब, मौलाना अब्दुल क़ादिर साहब और मौलाना रेयाज़ अहमद साहब चुने गए।कार्यक्रम का समापन मुफ्ती महमूद आलम साहब की गुफ़्तगू और मौलाना मुहम्मद क़ासिम साहब की दुआ के साथ हुआ।

Post a Comment

Previous Post Next Post