सुरक्षा और सुविधा के लिए कैंट स्टेशन पर सितंबर 2025 तक लगेंगी 6 हाईमास्ट लाइटें

कैंट रेलवे स्टेशन को और सुरक्षित व आधुनिक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। स्टेशन परिसर में अब 6 हाईमास्ट लाइटें लगाई जाएंगी। निर्माण निगम उत्तर प्रदेश इस परियोजना को पूरा करेगा और लक्ष्य रखा गया है कि सितंबर 2025 तक काम पूरी तरह समाप्त कर दिया जाए।योजना के अनुसार तीन हाईमास्ट लाइटें द्वितीय प्रवेश द्वार पर लगेंगी, जबकि एक-एक लाइट तृतीय प्रवेश द्वार, सिक लाइन और लोहता वाशिंग लाइन की ओर स्थापित की जाएगी।

फिलहाल स्टेशन परिसर के कई हिस्सों में रोशनी की कमी रहती है, जिससे यात्रियों को असुविधा के साथ-साथ सुरक्षा को लेकर भी चिंता रहती है।हाईमास्ट लाइटें लगने के बाद न केवल यात्रियों की आवाजाही और सुरक्षा सुगम होगी, बल्कि स्टेशन का वातावरण भी अधिक सुरक्षित और उज्ज्वल नजर आएगा। रेलवे प्रशासन का मानना है कि यह कदम यात्रियों की सुविधा और भरोसे को और मजबूत करेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post