UP बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, 30 सितंबर तक पूरी होगी प्रक्रिया

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UP बोर्ड) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की 2026 बोर्ड परीक्षाओं के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह सुविधा प्राइवेट और रेगुलर दोनों तरह के विद्यार्थियों के लिए है।बोर्ड के अनुसार, 1 सितंबर से 30 सितंबर तक रजिस्ट्रेशन से संबंधित सभी चरण पूरे किए जाएंगे। विद्यालयों को छात्रों से परीक्षा शुल्क लेकर 1 सितंबर तक चालान के माध्यम से कोषागार में जमा करना होगा। इसके बाद 6 सितंबर तक इस शुल्क से संबंधित जानकारी बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड करनी होगी।

7 से 12 सितंबर के बीच विद्यालयों को छात्रों का नाम, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि, जेंडर, फोटो और अन्य विवरण ऑनलाइन अपलोड करना होगा। 12 सितंबर के बाद नए छात्रों का विवरण अपलोड नहीं होगा।12 से 20 सितंबर तक केवल पहले से अपलोड किए गए छात्रों की जानकारी में सुधार का मौका मिलेगा। 30 सितंबर तक विद्यालयों को अपलोड की गई सभी जानकारी की प्रति माध्यमिक शिक्षा परिषद के क्षेत्रीय कार्यालय और जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) के कार्यालय में जमा करनी होगी।बोर्ड ने समयसीमा का पालन करने के निर्देश दिए हैं, ताकि रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में किसी भी छात्र का नाम छूट न पाए।

Post a Comment

Previous Post Next Post